आधुनिक काल के पाश्चात्य समीक्षकों में टी.एस.इलियट (1888-1965 ई.) का नाम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इनका जन्म सेन्ट लुई (अमेरिका) में हुआ, किन्तु शिक्षा पेरिस और लंदन में हुई । बाद में वे लंदन में बस गए । वे बीसवीं सदी के महान कवियों और आलोचकों में गिने जाते हैं। उन्हें 1948 ई. में साहित्य का नोबल पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। इलियट की सर्वाधिक प्रसिद्ध रचना “Tradition and Individual Talent” है जिसमें साहित्य की आधारभूत एवं मौलिक समस्याओं पर प्रभावी ढंग से विचार किया गया है। आलोचना के क्षेत्र में उनके अत्यंत महत्वपूर्ण निबंध इस प्रकार हैं : Tradition and Individual Talent, Poetry and Drama, The Function of Criticism, The English Metaphysical Poets, The Frontiers of Criticism. टी.एस.इलियट बीसवीं सदी के महत्वपूर्ण अंग्रेजी कवि और आलोचक हैं। वे अंग्रेजी कविता के महत्वपूर्ण आधुनिक कवि हैं। इलियट, अंग्रेजी स्वच्छन्दतावादी कवि और आलोचक वर्ड्सवर्थ एवं कॉलरिज की काव्य संबंधी स्थापनाओं के विरुद्ध अर्थात् स्वच्छन्दतावाद विरोधी स्थापनाओं के लिए जाने जाते हैं। इलियट ने अंग्रेजी … Read more